अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार...आरोपी के कब्जे से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ नगदी जप्त

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 04/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि बहोरिक वर्मा नामक व्यक्ति निवासी ग्राम जलसों , ग्राम गतोरी कच्छार रोड तालाब के पास भारी मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखा हैं बेच रहा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा के पास से 15 - 15 लीटर के 06 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में कुल 90 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा। 🚨 कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। गिरफ्तार आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा पिता स्व लालन वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर

Jan 4, 2026 - 21:38
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध शराब  के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार...आरोपी के कब्जे से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ नगदी जप्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0