आखिर किसने लगाई स्कूल में आग? खिड़की से जलती आग फेंकने का शक

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला में आगजनी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल की खिड़की से आग जलाकर अंदर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी में स्कूल में रखा पुराना रिकॉर्ड, दरी, कुर्सियां और चावल जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने निरीक्षण किया और कॉलर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।घटना टाणा के गढ़िया मोहल्ला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के रास्ते जलती हुई आग स्कूल के अंदर फेंक दी। इससे स्कूल में रखा पेटी का पुराना कागज, दो नग दरी, 10 कुर्सियां, तीन नग लाल पपरी और एक कट्टी चावल जल गए। घटना की सूचना पर आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक और चालक पवन गंधर्व मौके पर पहुंचे। वहां कॉलर ईश्वर साहू से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई। कॉलर को कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने अपने दोपहिया वाहन से थाने जाने की बात कही।फिलहाल आगजनी के पीछे किसका हाथ है और स्कूल को निशाना बनाने की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस में शिकायत और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Nov 2, 2026 - 19:01
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आखिर किसने लगाई स्कूल में आग? खिड़की से जलती आग फेंकने का शक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0