कलमीटार रोड पर चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक, रतनपुर पुलिस ने दबोचा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार रोड पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने कलमीटार शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश यादव उर्फ बुगलू (19 वर्ष), पिता मोहित राम यादव, निवासी जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


