धान खरीदी की तैयारी शुरू : जिले में पहले दिन 17 केंद्रों से 24 टोकन जारी 15 नवंबर को 125.04 मीट्रिक टन धान खरीदी के लिए टोकन पंजीकृत
बिलासपुर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप बिलासपुर जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए आज 10 नवंबर से टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में कुल 24 टोकन पंजीकृत किए गए। इन टोकनों के माध्यम से खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को 125.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। प्रथम दिवस की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, कुल 24 टोकन में से 22 टोकन एप के माध्यम से और दो टोकन समितियों द्वारा जारी किए गए हैं। एप के माध्यम से जारी टोकनों में 117.08 मीट्रिक टन तथा समितियों द्वारा जारी टोकनों में 7.96 मीट्रिक टन धान की मात्रा पंजीकृत है। उपार्जन केंद्रवार जानकारी के अनुसार, नगोई में सर्वाधिक 4 टोकन जारी किए गए हैं। गनियारी, पौड़ी (घुटकू), बेलपान और हरदी में 2-2 टोकन जारी हुए हैं। इसी प्रकार केंदा, घुटकू, जयरामनगर, जलसो, टिकारी, कन्दन, धुवाकारी, पोड़ी, पौंसरी, बीजा, मोहड़ और सरकंडा में 1-1 टोकन जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


