कानन पेंडारी के पास भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो घायल
बिलासपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गई। कानन पेंडारी के पास तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान कार से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक कार के आगे और पीछे की तरफ टकराई, जिससे टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, बाइक की रफ्तार कितनी थी और टक्कर के लिए कौन जिम्मेदार था, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार का खतरा सामने है, जहां कुछ सेकंड की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


