डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी, अस्पताल में डिलीवरी देने गया था युवक

बिलासपुर। न्यायधानी में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर अब ऐसे समय वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जब वाहन मालिक कुछ ही देर के लिए अपनी बाइक छोड़कर जाते हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दरअसल, पीड़ित युवक डिलीवरी का काम करता है। 10 नवंबर को वह अपनी बाइक खड़ी कर अस्पताल में सामान की डिलीवरी देने के लिए अंदर गया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। जब युवक वापस लौटा तो मौके से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने 10 नवंबर को ही सिविल लाइन थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक चोरी की वारदात कैद हुई है। इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। खासकर अस्पताल जैसे व्यस्त इलाकों में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। देखना होगा कि आखिर कब तक बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

Nov 23, 2026 - 15:16
 0  18
💬 WhatsApp पर शेयर करें
डिलीवरी बॉय की बाइक चोरी, अस्पताल में डिलीवरी देने गया था युवक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0