धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे थे बदमाश, सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा कुदुदंड माता चौरा और मगरपारा चौक में चाकू लेकर मचा रहे थे दहशत, पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में धारदार हथियार किए जब्त, आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लगातार पैदल पेट्रोलिंग और गश्त की जा रही है। इसी दौरान 10 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुदुदंड माता चौरा और मगरपारा चौक के पास कुछ युवक हाथों में धारदार चाकू लेकर लहरा रहे हैं और आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


