नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी कोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थीया द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा .पु. से) के निर्देशानुसार जिले में गुम हुये नाबालिक बालक एवं बालिकाओं को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक दस्तयाब करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं की लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता संदेही के साथ गोंदिया महाराष्ट्र में है प्राप्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देश के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार(भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया जिनके द्वारा अपहृत बालिका को आरोपी करन उर्फ़ कोलिहा मांडले पिता स्व. कुंवर सिंह उम्र 22 वर्ष सा. डोड़की थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के कब्जे से बरामद किया गया अपहृता से पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ गोंदिया महाराष्ट्र ले गया तथा मारपीट कर जबरन कई बार उसके साथ बलात्कार करना बताई। प्रकरण में विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी करण उर्फ कोलिहा मांडले को दिनांक 03.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा हैं।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भावेश शेंडे, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव, आर.मुकेश कुमार सूर्यवंशी, आर.जितेन्द्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


