पचपेड़ी में शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित पानी से भरे खदाननुमा गड्ढे में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्यारे लाल यादव (50 वर्ष), पिता बिहारी लाल यादव, निवासी ग्राम हंसवा बलौदा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह ग्राम गोडाडीह में गंगादीन यादव के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अचानक शव मिलने की खबर से गांव में भय और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


