बिलासपुर में अवैध खाद-कीटनाशक गोदाम पर बड़ी रेड: 35 लाख का माल जब्त, गोदाम सील; नकली होने के संदेह में लैब भेजे गए सैंपल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री सुनिश्चित कराने और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं संचालक कृषि (रायपुर) के निर्देश पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तखतपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी मेनरोड स्थित आशुपाल सिंह के मकान में संचालित अवैध गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान करीब 35 लाख रुपये मूल्य की अवैध कीटनाशक दवाइयां एवं जैव उत्प्रेरक खाद जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है। बिना लाइसेंस रिहायशी इलाके में चल रहा था अवैध खेल संभागीय संयुक्त संचालक आर.के. राठौर ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में किराए के मकान में बिना किसी वैधानिक अनुज्ञा या लाइसेंस के बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया था। इसकी कोई भी पूर्व सूचना या आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय को नहीं दी गई थी। नकली होने का संदेह, लैब भेजे गए सैंपल संयुक्त टीम ने मौके से भारी मात्रा में भंडारित कीटनाशक और जैव उर्वरक के नमूने (सैंपल्स) जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामग्री नकली या अमानक तो नहीं है। तत्काल प्रभाव से सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी इस छापामार कार्रवाई में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि आर.के. राठौर, उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा, सहायक संचालक अनिल शुक्ला सहित कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी रजनेश सिंह का विशेष सहयोग रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aug 21, 2026 - 13:08
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में अवैध खाद-कीटनाशक गोदाम पर बड़ी रेड: 35 लाख का माल जब्त, गोदाम सील; नकली होने के संदेह में लैब भेजे गए सैंपल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0