बिलासपुर रेलवे स्टेशन के VIP गेट पर पार्किंग की मनमानी! कार पार्किंग में खड़ी हो रही बाइक, RPF और सिविल डिफेंस की निगरानी पर उठे सवाल

न्यायधानी बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। स्टेशन के गेट नंबर-2 यानी वीआईपी गेट के पास कार पार्किंग में बेतरतीब तरीके से मोटरसाइकिलें खड़ी की जा रही हैं। आलम यह है कि कार पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से बाइक खड़ी होने से न केवल कार चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले RPF और सिविल डिफेंस के कर्मचारी कहां हैं? रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की यह तस्वीर व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। जिस जगह पर कारों की पार्किंग होनी चाहिए, वहां मोटरसाइकिलों का जमावड़ा लगा हुआ है। बिना किसी व्यवस्थित व्यवस्था के खड़ी इन बाइकों के कारण पार्किंग स्थल में अव्यवस्था फैल रही है। कार लेकर पहुंचने वाले यात्रियों को जगह तलाशने में परेशानी हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वालों के लिए भी रास्ता बाधित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की अव्यवस्था आखिर किसकी जिम्मेदारी है? क्या RPF की निगरानी में कमी है या फिर सिविल डिफेंस अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है? आखिर कार पार्किंग में अवैध रूप से बाइक खड़ी करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? रेलवे प्रशासन को इस अव्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Nov 2, 2026 - 19:16
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के VIP गेट पर पार्किंग की मनमानी! कार पार्किंग में खड़ी हो रही बाइक, RPF और सिविल डिफेंस की निगरानी पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0