बिलासपुर में निलेश विश्वास की डॉ. अभिषेक वर्मा, बृजमोहन श्रीवास्तव एवं धनंजय परिहार से सौजन्य भेंट
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश विश्वास ने बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा जी, श्री बृजमोहन श्रीवास्तव जी एवं शिवसेना, छत्तीसगढ़ के श्री धनंजय परिहार जी से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई तथा विभिन्न मुद्दों को लेकर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। श्री निलेश विश्वास ने इस आत्मीय मुलाकात को सकारात्मक एवं सार्थक बताते हुए कहा कि आपसी संवाद और विचार-विमर्श सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को समझने और उनके समाधान की दिशा में विचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सभी के बीच सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सकारात्मक संवाद हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


