छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के घोर लापरवाही के चलते आज नगर व ग्राम वासी धूल किचड़ व गड्डो में चलने को मजबूर है। बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा की सड़कों का रिपेयरिंग व नव निर्माण न होने के कारण आम जनमानस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। खराब सड़कों के वजह से धूल का गुब्बारा उड रहा है। जिससे राहगीरों के साथ-साथ व्यापारी जन भी परेशान है। वही शहर व शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में लगातार त्योहारों का दौर है।गणेश पूजा के बाद नवरात्रि पितर दशहरा व दीपावली जैसे प्रमुख हिंदुओं का त्यौहार है। ऐसे में सड़कों का निर्माण न होना‌ व अन्य व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण आम जनमानस में काफी आक्रोश है। जिला प्रशासन यदि जनहित में सड़क निर्माण कार्य व प्रकाश व्यवस्था शीघ्र नहीं करती हैं । तो जनहित में जनता को साथ लेकर सड़क पर उतरने बाध्य होंगे।

Sep 28, 2026 - 12:57
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0