रजिस्ट्री ऑफिस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था, जाम से मिलेगी राहत?
बिलासपुर में रजिस्ट्री कार्यालय और आसपास स्थित सरकारी दफ्तरों के मार्ग पर अब वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस संकरे मार्ग पर आए दिन जाम लगता था। सड़क पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन परेशानी बढ़ा रहे थे। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब इस मार्ग पर आवाजाही की दिशा बदल दी है।दरअसल, इस मार्ग पर रजिस्ट्री कार्यालय, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय संचालित हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती थी। आए दिन लगने वाले जाम से आम लोगों के साथ-साथ कार्यालयों में आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। हैरानी की बात यह थी कि पास में मल्टीलेवल पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद लोग उसका उपयोग करने के बजाय सड़क को ही पार्किंग बना रहे थे। अब यातायात पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों से समन्वय कर वन-वे व्यवस्था लागू की है। इसके तहत नेहरू चौक की ओर से वाहनों की एंट्री होगी, जबकि रजिस्ट्री कार्यालय की ओर से एग्जिट निर्धारित किया गया है। पुलिस ने लोगों से मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने और सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है।अब वन-वे व्यवस्था लागू होने के बाद उम्मीद है कि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, व्यवस्था की असली परीक्षा इसके पालन और पार्किंग नियमों की सख्ती से निगरानी में होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


