लिपिक संघ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ ही लिपिक कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया गया। पुनर्गठन के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव नियुक्त किया गया। कलेक्ट्रेट की जूही सोम को महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव तथा शिक्षा विभाग के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लिपिक वर्ग के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और लिपिक कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


