लिपिक संघ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष
प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव और सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी**** बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पुनर्गठन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव तथा कलेक्ट्रेट की जूही सोम को महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग के सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लिपिक वर्ग के हितों, अधिकारों और समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन से संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम लिपिक कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


