वन विभाग के सरकारी दफ्तर में शराब-मटन पार्टी, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

बिलासपुर में वन विभाग के सरकारी दफ्तर को ही शराब और मटन पार्टी का ठिकाना बना लिया गया। दीपावली के दूसरे दिन वन विभाग के सीपत रेंज कार्यालय में कथित तौर पर शराब और मटन की महफिल सजी। इस पूरी पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डिप्टी रेंजर समेत 10 से 15 बाहरी युवक नजर आ रहे हैं। सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की पार्टी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला बिलासपुर वन मंडल के सीपत वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय का है। वायरल वीडियो में सीपत वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल कार्यालय परिसर में युवकों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दफ्तर की रसोई में चिकन-मटन पकाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग डिस्पोजल गिलास में शराब पीते नजर आ रहे हैं। यानी जिस सरकारी कार्यालय में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाई जानी चाहिए, उसी परिसर में कथित तौर पर शराब और मांसाहार की महफिल सजाई गई।अब सवाल यह है कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की पार्टी किसकी अनुमति से आयोजित हुई? क्या विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी थी? और क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी पर कोई कार्रवाई होगी? फिलहाल वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

Nov 10, 2026 - 16:45
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वन विभाग के सरकारी दफ्तर में शराब-मटन पार्टी, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0