सड़क हादसों पर रोक के लिए सक्रिय यातायात पुलिस, बिलासपुर में ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण
बिलासपुर - उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु निरंतर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों पर कार्य की जा रही है। इसी क्रम में आज सड़क दुर्घटना जन्य सड़क खंडों ब्लैक स्पॉट का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया तथा सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए उसके समाधान एवं सुधारात्मक प्रयास हेतु संबंधित विभागों से भी चर्चा करते हुए उक्त स्थल पर शीघ्र ही सुरक्षा के सभी मापदंडों एवं मानकों के अनुसार इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार हेतु प्रतिवेदन तैयार की गई। इस हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर का टीम थाना तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी के दैजा बीजा मोड एवं चौकी जूनापारा अंतर्गत ग्राम धौरा कछार दुर्घटना जन्य ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया वहीं थाना कोटा अंतर्गत दुर्घटना के दृष्टि से संवेदशील जगह अमने मोड तथा चौकी बेलगहना एवं केंदा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत दुर्घटना जन्य क्षेत्र का अवलोकन कर सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण लाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई। इस क्रम में लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, ग्रामीण सड़क योजना आदि सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ दुर्घटना जन्य क्षेत्र का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया तथा सभी स्थान पर दुर्घटनाओं के निदान हेतु आवश्यक बिंदुओं पर अविलम्ब सुरक्षात्मक कार्यो के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग के लिए प्रतिवेदन प्रषित की गयी। साथ ही क्षेत्र के जनमानस से भी सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में आवश्यक चर्चा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को इस संबंध अवगत कराई गई। इस दौरान सड़क दुर्घटना क्षेत्र में अनिवार्य रूप से पर्याप्त लाइट, सुरक्षात्मक सूचना बोर्ड, गति सीमा बोर्ड, कनेक्टिंग रोड की संकेतक चिन्ह, अंधे मोड़ का संकेतक चिन्ह, रेडियम रिफ्लेक्टर, मल्टीपल ब्रेकर, ब्लिंकर, सुरक्षा पोलार्ड, हजार्ड मार्क, रंबल स्ट्रीप, कैट आई आदि सुरक्षा तकनीकी एवं उपकरणों को त्वरित लगाए जाने, वही संकीर्ण मार्ग एवं चौक चौराहा को विस्तारित करने हेतु अतिक्रमण से मुक्त करने, पेड़ो की छटाई करने व अन्य सभी सुरक्षात्मक उपायों के तत्काल क्रियान्वयन हेतु अवगत कराया गया। इस दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर के अधिकारी/ कर्मचारी एवं संबंधित थाने के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य विभागों के सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल अधिकारी टीम के साथ उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


