भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन, जिला कार्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है। वहीं जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा तथा संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामेश्वर सोनी ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


