बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, 14 तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला
बिलासपुर (सतीश यादव)। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय से 9 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।जारी आदेश के अनुसार गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत पदस्थ किया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर भेजा गया है।संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी तथा शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी पदस्थ किया गया है।इसी तरह जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल बनाया गया है।पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।नायब तहसीलदारों में भी बदलाव किया गया है।समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार बेलगहना से बेलतरा,श्रद्धा सिंह को उप तहसील गनियारी से पचपेड़ी,राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना और टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी,विनिता शर्मा को पचपेड़ी से बिलासपुर तथा सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से तहसील बेलतरा भेजा गया है।अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया है।प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


