फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले पॉस एजेंटों पर FIR और गिरफ्तारी के आदेश, होल्ड राशि जल्द होगी वापस

बिलासपुर: पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज के मीटिंग हॉल में साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस कार्यप्रणाली को पारदर्शी व त्वरित बनाने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारी, साइबर थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी शामिल हुए। बैठक के प्रमुख दिशा-निर्देश: थानों के लिए डेली लॉगिन अनिवार्य: केवल साइबर थाने ही नहीं, बल्कि रेंज के सभी सामान्य थानों को रोजाना साइबर पोर्टल पर 'डेली लॉगिन' करना अनिवार्य किया गया है। त्वरित कार्रवाई व शिकायत दर्ज: पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को उसी दिन स्वीकार कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फर्जी सिम विक्रेताओं पर शिकंजा: फर्जी व संदिग्ध सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले पॉस (POS) एजेंटों पर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचियों पर तुरंत कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा गया। पीड़ितों की ठगी राशि की वापसी: ठगी का शिकार हुए लोगों की बैंकों द्वारा होल्ड की गई राशि को उनके खातों में जल्द वापस कराने के लिए धारा 106 और कोर्ट ऑर्डर की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपस्थिति: बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा समेत रेंज के साइबर थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Aug 20, 2026 - 14:14
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले पॉस एजेंटों पर FIR और गिरफ्तारी के आदेश, होल्ड राशि जल्द होगी वापस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0