सॉफ्टबॉल सिलेक्शन ट्रायल में नवोदित खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

छत्तीसगढ़ की सबजूनियर सॉफ्टबॉल टीम आगामी 27 से 30 सितंबर के मध्य सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल छत्तीसगढ़ स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर जसपुर, बेमेतरा से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुशील मिश्रा ने बताया कि, छत्तीसगढ़ सबजूनियर बालिका टीम ने पिछले वर्ष नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था तथा इस वर्ष भी प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करके नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने की उम्मीद को बनाए रखा है। सबजूनियर प्रतियोगिता के साथ-साथ आगामी अक्टूबर माह में मिनी सब-जूनियर (पोनी) सॉफ्टबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भी महाराष्ट्र में प्रस्तावित है। अतः आज के सिलेक्शन ट्रायल में सबजूनियर एवं मिनी वर्ग के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल लिया गया। बालक वर्ग में इंटरनेशनल कोच श्री अमित वरु राष्ट्रीय कोच श्री भूपेंद्र साहू एवं नेशनल मेडलिस्ट उत्कृष्ट खिलाड़ी इनेंद्र साहू चयन समिति में थे। बालिका वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली साव एवं नेशनल मेडलिस्ट बरखा रानी यादव तथा चारू वर्मा ने खिलाड़ियों के कौशल का परीक्षण किया। इस अवसर पर सॉफ्टबॉल संघ उपाध्यक्ष श्री मृत्युंजय शर्मा, महासचिव श्री ओ.पी. शर्मा, जिला सॉफ्टबॉल संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अमित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सी. एन. बाजपेई, उपाध्यक्ष श्री यशु जायसवाल, सचिव श्री अनिल तिवारी, सह सचिव श्री कृष्णा पटेल, कोषाध्यक्ष सुश्री श्वेता तिवारी, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अभ्युदय तिवारी, श्री मोहन थापा, श्री अख्तर खान, अभ्युदय तिवारी, पी जी जयकृष्णन सदस्य श्री लखन देवांगन, संदीप गहिरे, उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने चयन ट्रायल को सफलतापूर्वक आयोजित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए जिला सॉफ्टबाल संघ बिलासपुर का धन्यवाद किया तथा मैदान में समर्पित रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

Sep 14, 2026 - 16:29
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सॉफ्टबॉल सिलेक्शन ट्रायल में नवोदित खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0