15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला, ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर एफआईआर

बिलासपुर, 19 फरवरी 2026। जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में कथित भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतों के बाद जिला पंचायत बिलासपुर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच दल की रिपोर्ट में आवेदक तथा संबंधित सरपंच, सचिव और अन्य व्यक्तियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए जाने का उल्लेख किया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया 24,70,530 रुपये की शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है। मामले में ग्राम पंचायत ढेका के पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार कमल कश्यप को जिम्मेदार पाया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के आदेश के अनुपालन में जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 19 फरवरी 2026 को थाना तोरवा में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण दर्ज होते ही पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Feb 20, 2026 - 10:45
 0  17
💬 WhatsApp पर शेयर करें
15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला, ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर एफआईआर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0