करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग बेकार, कलेक्टर–एसपी ऑफिस के सामने ही खड़ी हो रहीं बाइक–कार!
बिलासपुर शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई मल्टीलेवल कार–बाइक पार्किंग अपनी उपयोगिता साबित करने में नाकाम होती दिख रही है। स्थिति यह है कि जहां शहर की इस आधुनिक पार्किंग में वाहन खड़े होने चाहिए, वहां पूरी पार्किंग खाली पड़ी है। इसके उलट, कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय जैसे अत्यंत संवेदनशील स्थानों के बाहर ‘नो पार्किंग ज़ोन’ में बाइक और कार बेधड़क खड़ी की जा रही हैं।तस्वीरें स्पष्ट करती हैं कि पार्किंग खाली होने के बावजूद लोग नियमों को ताक पर रखकर सरकारी कार्यालयों के ठीक बाहर वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे न सिर्फ आवागमन बाधित होता है बल्कि प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। शहरवासियों का कहना है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक पार्किंग सुविधा तैयार की गई है, तो फिर लोग उसे इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे? क्या पार्किंग शुल्क ज्यादा होने से लोग बच रहे हैं, या फिर निगरानी और नियमों के पालन में लापरवाही है? शहरवासियों की मांग है कि प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई करे—कलेक्टर और एसपी कार्यालय के सामने खड़ी सभी बाइक–कार को तत्काल हटाया जाए नो–पार्किंग नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए मल्टीलेवल पार्किंग को सक्रिय और अनिवार्य रूप से उपयोग में लाने की व्यवस्था की जाए अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस बढ़ती अव्यवस्था और नियमों के खुले उल्लंघन पर क्या कदम उठाता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


