नारी शक्ति के सम्मान और सहभागिता से ही सशक्त समाज का निर्माण...महापौर पूजा विधानी

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान का सप्तम दिवस नारी शक्ति के सम्मान और सहभागिता को समर्पित रहा। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” के संदेश पर आधारित रहा। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष बेबी अग्रवाल, मारवाड़ी सोनी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना सहित सराफा समाज की महिला शक्ति की प्रमुख सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सहभागिता के बिना समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और महिला सहभागिता को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी तथा उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति, उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिला सम्मान, सामाजिक सहभागिता, महिला संगठन और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ, महासचिव श्रीकांत पांडेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निहारिका त्रिपाठी एवं सुश्री अलृता तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे आयोजित किया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों में नागरिकों एवं व्यापारियों को भी सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Sep 23, 2026 - 21:30
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नारी शक्ति के सम्मान और सहभागिता से ही सशक्त समाज का निर्माण...महापौर पूजा विधानी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483