Deputy CM अरुण साव कल कोरबा दौरे पर, गोपाष्टमी महापर्व सहित तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार 17 नवंबर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम पहुंचेंगे और यहां गोपाष्टमी महापर्व में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 3:30 बजे से 4:45 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे से 7 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह, आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


