बिलासपुर बना विजेता, दुर्ग रहा उपविजेता 34 स्वर्ण पदकों के साथ बिलासपुर ने मारी बाजी, 18 जिलों के 570 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बिलासपुर। स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं दूसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 34 स्वर्ण पदकों के साथ बिलासपुर ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। दुर्ग 14 स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता रहा। वहीं रायगढ़ ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा और कोरबा ने 5 स्वर्ण पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से करीब 570 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में कुल 340 पदकों के लिए मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने क्यूरुगी यानी फाइट और पुम्से यानी तकनीकी प्रदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सब-जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की 56 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम 1 अक्टूबर को इंदौर के लिए रवाना होगी। इंदौर, मध्यप्रदेश में 2 से 4 अक्टूबर तक ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि विनायक नेत्रालय के डायरेक्टर डॉ. ललित माखीजा और फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर प्रिंस भाटिया सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े तथा इंटरनेशनल रेफरी क्यूरुगी/पुम्से सुंदरमनी पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन प्रधान पाठक नागेंद्र सिंह पेंड्रा ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुशील मिश्रा, जयशंकर यादव, रितेश सिंह, सुभाष त्रिपाठी, संजीव मानिकपुरी और राजेश शुक्ला सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


