लायंस क्लब वसुंधरा की बीओडी बैठक में सेवा गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की सितंबर माह की बीओडी एवं सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। शिक्षक सम्मान समारोह के पूर्व आयोजित इस बैठक में क्लब की अब तक की सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की उपाध्यक्ष मंगला कदम ने की, जबकि रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने बैठक का संचालन किया। क्लब पदाधिकारियों को सचिव मंजू मिश्रा ने मंचासीन कराया। इसके बाद उन्होंने क्लब द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। साथ ही आगामी सेवा कार्यों, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों की प्रस्तावित रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों को आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनसे सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप ने डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल ड्यूज से संबंधित जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक में चांदनी सक्सेना, उषा मुदलियार, सावित्री जायसवाल, सुधा परिहार, विनीता मिश्रा, शोभा चाहिल, सुजाता मिश्रा, सीता तिवारी, रत्ना खरे, किरण बाजपेई सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सदस्यों ने क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने वसुंधरा क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, महिला स्वावलंबन एवं हंगर सेवा सहित विभिन्न स्थायी सेवा परियोजनाओं के लिए क्लब पदाधिकारियों को बधाई दी और आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के अंत में सचिव मंजू मिश्रा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभा समाप्ति की घोषणा की। बैठक में सेवा कार्यों को और प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


