सरकंडा के अरपाँचल में धूमधाम से मना दशहरा, 40 वर्षों से चली आ रही परंपरा को क्षेत्रवासियों ने रखा कायम
बिलासपुर। शहर के सरकंडा स्थित अरपाँचल क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उत्सव के दौरान लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ दशहरा पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन समिति के प्रमुख राजेश शुक्ला ने बताया कि सरकंडा मुक्तिधाम के पास पिछले लगभग 40 वर्षों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। समिति का उद्देश्य इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों के साथ अन्य क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भी उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर सुधांशु मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पांडे और पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दशहरा उत्सव में सहभागिता निभाई। अरपाँचल का यह दशहरा आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना हुआ है। चार दशक से जारी यह परंपरा आज भी लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


