नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में त्रिलोक श्रीवास ने उठाई पिछड़ों और कामगार समाजों की भागीदारी की मांग
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक व आंध्र प्रदेश प्रभारी त्रिलोक चंद श्रीवास मंगलवार को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़े वर्गों और कामगार समाजों की राजनीतिक एवं संगठनात्मक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ नेता हनुमंत राव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद श्रीवास ने देश के पिछड़ा वर्गों के लिए कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूला लागू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े और कामगार जातियों को सत्ता तथा संगठन में उनकी आबादी और योगदान के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने के लिए राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। श्रीवास की मांगों पर के. राजू और डॉ. अनिल जय हिंद सहित वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई। नेताओं ने इन मुद्दों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष रखने तथा संगठन स्तर पर इनके क्रियान्वयन की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक में पंडित जितेंद्र शर्मा जित्तू, चरण सिंह राज और अनिल सिंह कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


