UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक हड़ताल बिलासपुर में लगभग 700 बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

बिलासपुर, 11 सितंबर 2026 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को देशभर के बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। UFBU के सभी घटक अधिकारी संघों एवं कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों, सरकार की वादाखिलाफी तथा बैंकिंग क्षेत्र में लागू की गई PLI नीति के विरोध में हड़ताल में सक्रिय सहभागिता की। देशभर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, केनरा बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। 5-Day Banking लागू करने की मांग प्रमुख मुद्दा बैंक कर्मचारियों का कहना है कि 5-Day Banking को लागू करने के संबंध में भारत सरकार की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया था कि इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद इस मांग को लागू नहीं किया गया है। बैंक यूनियनों के अनुसार इस संबंध में सरकार के साथ कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन लंबित मांगों और मुद्दों के समाधान के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इसी कारण बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों ने PLI नीति में एकरूपता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर में लगभग 700 बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रदर्शन इसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की कड़ी में आज बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने लगभग 700 बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने UFBU के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से 5-Day Banking लागू करने, PLI नीति में एकरूपता लाने तथा लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इनमें मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के DGS श्री दामोदर हेंब्रम, अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार साहू, क्षेत्रीय सचिव श्री श्रवण मिश्रा, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री विमल कुमार, श्री संजय एक्का एवं श्री कपिल मानिक, कर्मचारी यूनियन के DGS श्री दीपक साहू एवं उनकी पूरी टीम, पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ से श्री गजानन राठौड़ एवं श्री ओमी वर्मा, रूबी मंडल, अंजना गुप्ता कर्मचारी यूनियन से श्री पंकज पांडेय, सेंट्रल बैंक अधिकारी संघ से श्री दिलीप सिन्हा, यूको बैंक अधिकारी संघ से श्री अनुपम गोयल सहित विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे। “बैंक कर्मी हड़ताल नहीं चाहते, लेकिन मजबूर हैं” बैंक संगठनों के नेताओं ने कहा कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल नहीं करना चाहते, क्योंकि हड़ताल के दिन का वेतन भी उन्हें प्राप्त नहीं होता। इसके बावजूद जब लगातार मांगों की अनदेखी हो और वार्ताओं के बावजूद समाधान नहीं निकले, तो अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हड़ताल ही अंतिम विकल्प रह जाता है। नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी जायज और लंबे समय से लंबित मांगों पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल एक दिन की हड़ताल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बैंकिंग कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान, बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और न्यायपूर्ण सेवा शर्तों के लिए चलाया जा रहा संघर्ष है। मांगें नहीं मानी गईं तो तीन दिवसीय हड़ताल UFBU ने स्पष्ट किया है कि यदि आज की एक दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसी क्रम में UFBU के बैनर तले तीन दिवसीय हड़ताल का अगला चरण 28 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। बैंक संगठनों ने सरकार से अपील की है कि वह बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय करे, ताकि आगे होने वाली हड़ताल और उससे होने वाली बैंकिंग सेवाओं की असुविधा को टाला जा सके।

Sep 11, 2026 - 17:33
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक हड़ताल बिलासपुर में लगभग 700 बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483