वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल हुए.....त्रिलोक श्रीवास केंद्र सरकार पर साधा निशाना दिल्ली में आयोजित महारैली में देशभर के कांग्रेस नेताओं और इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की बात कही। मीडिया से बातचीत करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश में अराजक स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार नागरिकों का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, लेकिन एसआईआर (SIR) के नाम पर करोड़ों लोगों को इस अधिकार से वंचित किए जाने की आशंका है। श्रीवास ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में पार्टी इस कथित अवैधानिक प्रक्रिया का विरोध कर रही है। उन्होंने मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। महारैली में त्रिलोक श्रीवास के साथ राहुल गोरख, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल और धर्मेंद्र सोनी सहित कई समर्थक शामिल हुए। इसके अलावा बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे, टाटा विजय पांडे, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र धीवर, शिव बालक कौशिक, अभ्युदय तिवारी, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र निर्मलकर, करीम खान, सोहेल खान, रणजीत सिंह, रजेश सिंह और पुष्पराज साहू सहित देशभर से आए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं इंडिया ब्लॉक के समर्थकों ने महारैली में भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


