व्यापम परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर सर्व सेन समाज में आक्रोश, 22 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब टेक्नीशियन परीक्षा की प्रश्नावली में सेन-नाई समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक प्रश्न शामिल किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सर्व सेन समाज में नाराजगी और आक्रोश है। समाज ने पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर 22 सितंबर को प्रदेशभर में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। इसी क्रम में बिलासपुर में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला सर्व सेन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष अश्वानी श्रीवास ने बताया कि प्रश्नावली में सेन-नाई समाज को लेकर दिए गए प्रश्न से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर श्रीवास भवन बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और सामाजिक सदस्य मौजूद रहे। बैठक में व्यापम की प्रश्नावली को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराने और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। समाज की ओर से मामले की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। बैठक में प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राज कुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर, प्रभात, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास, निखिल, मनोज श्रीवास, दीपक, शुभम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Sep 21, 2026 - 19:47
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
व्यापम परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर सर्व सेन समाज में आक्रोश, 22 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483