तारबाहर पुलिस ने 10.594 किलो गांजा के साथ आरोपी को दबोचा, ओडिशा से बिक्री के लिए आया था

बिलासपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20बी व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु यादव (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 24, रेलवे कॉलोनी, थाना जीआरपी, झारसुगुडा (ओडिशा) के रूप में हुई है। मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिले में अवैध गांजा बिक्री की शिकायतों और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंग्रेजी स्कूल के सामने गली में ट्रॉली बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। ओडिशा से लाकर बिलासपुर में बेचने की थी योजना तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग से 10 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारसुगुडा (ओडिशा) से गांजा लाकर बिलासपुर में बेचने के लिए आया था। पुलिस ने गांजा और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम का सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले, मोहन कोर्राम, महेंद्र सोनकर तथा आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार राठौर और आरक्षक अजय कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Feb 19, 2026 - 21:22
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तारबाहर पुलिस ने 10.594 किलो गांजा के साथ आरोपी को दबोचा, ओडिशा से बिक्री के लिए आया था

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483