दुर्ग: खारून नदी के उफनते एनीकेट को बाइक से पार करना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उफनती खारून नदी के एनीकेट को पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। बाइक से एनीकेट पार करते वक्त युवक अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में समा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत नदी में समाया घटना रानितराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन के ओदरागहन एनीकेट की है। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 7 बजे सुरेंद्र कुमार यादव अपनी बाइक से खारून नदी पर बने एनीकेट से गुजर रहे थे। उस दौरान नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। एनीकेट के ऊपर बह रहे पानी के थपेड़ों से सुरेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सीधे नदी में जा गिरे। देखते ही देखते वह गहरे पानी में ओझल हो गए। डीप डाइवर्स ने चलाया सघन रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की खबर लगते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। रानितराई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्ग से SDRF की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच एक्सपर्ट डीप डाइवर्स ने नदी में उतरकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सुरेंद्र का शव पानी से बाहर निकाल लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी रेस्क्यू टीम ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए रानितराई पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जिसे पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेज बहाव के बावजूद एनीकेट पार करने के इस खतरनाक प्रयास को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Sep 19, 2026 - 17:48
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दुर्ग: खारून नदी के उफनते एनीकेट को बाइक से पार करना पड़ा भारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0