बिलासपुर: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर छात्रों की गुंडागर्दी;
बिलासपुर: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर एवं कॉलेज छोड़ चुके पूर्व छात्रों द्वारा नवप्रवेशित (जूनियर) छात्र पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने का दबाव बनाने और मना करने पर बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ सरकंडा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। घटना का पूरा ब्योरा: धरने में शामिल होने का दबाव: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में एक सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति मामले की जांच की मांग को लेकर कुछ सीनियर छात्र कॉलेज परिसर में प्रदर्शन और धरना दे रहे थे। मना करने पर मारपीट: जानकारी के अनुसार, नवप्रवेशित छात्र तुषार दुबे को महेश साहू, अखिलेश साहू सहित करीब दर्जनभर सीनियर छात्रों ने घेर लिया। छात्रों ने तुषार पर प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठने का दबाव बनाया। जब तुषार ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। जूनियर छात्रों में भय, बाहरी युवकों की सक्रियता: इस घटना के बाद कॉलेज के जूनियर छात्रों में डर और दहशत का माहौल है। छात्रों का कहना है कि नए विद्यार्थियों को उनकी मर्जी के खिलाफ किसी भी गतिविधि में घसीटना और विरोध करने पर हिंसा करना बेहद चिंताजनक है। यह बात भी सामने आई है कि कई ऐसे पूर्व छात्र, जो कॉलेज छोड़ चुके हैं, वे अब भी कॉलेज परिसर में सक्रिय रहते हैं और माहौल बिगाड़ते हैं। कॉलेज प्रबंधन का रुख (प्राचार्य का बयान): "छात्र को जबरन प्रदर्शन पर बैठने बोल रहे थे। छात्र ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके तत्काल बाद कॉलेज कमेटी की बैठक ली गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जो भी पुराने छात्र विवाद कर रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होगी और उनके कॉलेज प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।" — सुषमा तिवारी, प्राचार्य, डीपी विप्र लॉ कॉलेज
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


