फंदे पर मिली 30 वर्षीय लॉ छात्र की लाश, घर में मचा कोहराम

Asb सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सौरभ के मामा ने बताया कि वह घर का सबसे बड़ा लड़का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वकालत के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Sep 14, 2026 - 16:35
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फंदे पर मिली 30 वर्षीय लॉ छात्र की लाश, घर में मचा कोहराम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0