बिलासपुर: दवनपुर में किसान पर हमले के 7 दिन बाद ट्रैप कैमरे में कैद हुई बाघिन और शावक, वन विभाग अलर्ट

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवनपुर में किसान पर हुए हमले के सात दिन बाद बाघिन और उसके शावक की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करती कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, साथ ही ग्रामीणों को जंगल व खेतों की ओर अकेले न जाने की सख्त समझाइश दी जा रही है। जंगल और खार क्षेत्र में घूम रही है बाघिन ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गांव से लगे खार और जंगल क्षेत्र में बाघिन अपने शावक के साथ देखी जा रही थी। फिलहाल कैमरे और प्रत्यक्षदर्शियों की नजर में बाघिन के साथ एक ही शावक नजर आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीआर की फील्ड डायरेक्टर प्रियंका पांडे ने बताया कि शावक के साथ बाघिन की पुष्टि के बाद वन विभाग की विशेष टीम लगातार इलाके की मॉनिटरिंग कर रही है और ट्रैप कैमरों के जरिए हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। किसान पर हुआ था हमला, क्षेत्र में दहशत गौरतलब है कि बीते शनिवार की सुबह करीब 7 बजे दवनपुर निवासी किसान संजू मरकाम खेत में खाद डाल रहा था, तभी बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद से दवनपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भारी दहशत का माहौल है। वन विभाग ने जारी किया अलर्ट वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या खेत की तरफ जाने से बचें और किसी भी परिस्थिति में वन्यजीवों के करीब न जाएं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि दिखने पर तत्काल वन अमले को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

Sep 18, 2026 - 17:52
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर: दवनपुर में किसान पर हमले के 7 दिन बाद ट्रैप कैमरे में कैद हुई बाघिन और शावक, वन विभाग अलर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0