बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में हाईवोल्टेज ड्रामा: सड़क पर जमकर मारपीट, पति बच्चों को सड़क पर छोड़ हुआ फरार, CCTV वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के चलते ननद और भाभी बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के अकलतरा निवासी युवती ने बिलासपुर के सकरी-परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। मायके वालों से संबंध टूटे होने के कारण महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। उसने फैसला किया कि जब तक उसे नौकरी और रहने की व्यवस्था नहीं मिल जाती, तब तक बच्चे ससुराल में रहेंगे। ऑटो से सामान उतारने पर बढ़ा विवाद गुरुवार को बच्चों को ससुराल छोड़कर जब महिला ऑटो से लौट रही थी, तभी उसकी ननद भी उसी ऑटो में आकर बैठ गई। कलेक्टोरेट के गेट के पास जब महिला ने अपना सूटकेस उतारना चाहा, तो ननद ने विरोध किया। विवाद बढ़ता देख ऑटो चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया, जिसके बाद सड़क पर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पति पर बच्चों को सड़क पर लावारिस छोड़ने का आरोप झूमाझटकी के दौरान ही बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे, जिनमें से एक महिला का पति था। महिला का आरोप है कि पति दोनों मासूम बच्चों को बीच सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। जब वह बच्चों को संभालने लगी, तो ननद ने उस पर दोबारा हमला कर दिया और फिर दूसरे ऑटो में बैठकर निकल गई। फिलहाल वायरल वीडियो और महिला के बयानों के आधार पर मामले की चर्चा शहरभर में जोरों पर है।

Sep 18, 2026 - 17:56
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में हाईवोल्टेज ड्रामा: सड़क पर जमकर मारपीट, पति बच्चों को सड़क पर छोड़ हुआ फरार, CCTV वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0