सेरसा मैदान के पास युवक की संदिग्ध आत्महत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर। न्यायधानी के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित सेरसा खेल मैदान के पास शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां लगभग 20–21 वर्षीय अज्ञात युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित सुराग जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच जारी है और युवक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और दुख का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Feb 21, 2026 - 16:04
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सेरसा मैदान के पास युवक की संदिग्ध आत्महत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0