सवा लाख दीपों से जगमगाया बिलासपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में दिखा भव्य नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिलासपुर में सेवा और संकल्प का अनोखा नजारा देखने को मिला। पुलिस ग्राउंड में एक साथ सवा लाख दीप जलाए गए, तो पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। जिला पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बने।बिलासपुर का पुलिस ग्राउंड... चारों तरफ दीपों की कतार और रोशनी से जगमगाता पूरा मैदान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी ने पूरे आयोजन को भव्य रूप दे दिया।आयोजन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिरकत की। उन्होंने सवा लाख दीप जलाए जाने को बिलासपुरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आशीर्वाद और शुभकामना का प्रतीक बताया। अरुण साव ने कहा कि इस आयोजन के जरिए बिलासपुर ने नया इतिहास रचा है।इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सवा लाख दीपों के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उनके मुताबिक बिलासपुर के लोगों ने दीप जलाकर इसी संकल्प को मजबूती देने का संदेश दिया है।वहीं सुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाए जाने को लेकर राजनीतिक लोगों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के विकास और वंचित वर्गों को आवास, भोजन, पानी और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूत करने का है।कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके साथ भाजपा के अन्य नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन में प्रशासनिक अमले की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। जैसे-जैसे शाम ढली, सवा लाख दीपों की रोशनी से पूरा मैदान जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिलासपुर में हुआ यह भव्य दीपोत्सव शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Sep 18, 2026 - 15:25
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सवा लाख दीपों से जगमगाया बिलासपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में दिखा भव्य नजारा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0