चकरभाठा में सरदार पटेल जयंती समारोह की धूम, राष्ट्रवादी विचारों पर हुई संगोष्ठी
छत्तीसगढ़ क्षत्रिय कुर्मी चेतना मंच के आंचलिक तत्वाधान में आयोजित सरदार पटेल के विचार सिद्धांत, उनके कार्य दक्षता, सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता पर अनुराग विद्या मंदिर चकरभाठा कैंप के सभा कक्ष में सरदार पटेल जयंती समारोह का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी के पूर्व बालक बालिकाओं और महिला विंग की ओर से रस्सी कूद नींबू चम्मच दौड़ कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया और प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर और पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर श्री संतोष कौशिक श्री कृष्ण कुमार कौशिक श्रीमती माधुरी वर्मा मनोज सनाड्य देवेंद्र कौशिक एल्डरमैन उमेद कौशिक की गरिमा में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक श्री कृष्ण कुमार कौशिक ने विचार गोष्ठी की उपयोगिता और आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरदार पटेल देश के महान प्रशासक रहे इसलिए उनके जीवन से हमें सीखना चाहिए इसी कड़ी में श्रीमती माधुरी वर्मा ने अपने विचारों से सरदार पटेल को स्मरण किया ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में से संतोष कौशिक ने बताया कि कैसे 565 रियासतों के एकीकरण करने में सरदार पटेल ने अपनी पूरी योग्यता का बड़ी शालीनता पूर्वक उपयोग करते हुए आज वर्तमान भारत को हमे सौंपा है इसलिए हमें अपने पूर्वजों को हमेशा स्मरण करना चाहिए ।आज की गोष्ठी के मुख्य वक्ता मनोज सनाढ्य ने बताया की सरदार पटेल का जीवन का एक भी समय ऐसा नहीं है जो राष्ट्र के प्रति समर्पित नहीं था एक किसान परिवार में जन्म लेने के बाद संघर्ष करते हुए इंग्लैंड से पढ़ाई करके आपने वकालत की फिर किसानों के लिए खेड़ा सत्याग्रह, बारदोली का आंदोलन किया और सरदार की उपाधि से नवाजे गए ।नमक सत्याग्रह ,भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी का खुलकर साथ दिया और स्वतंत्रता के समय जब शासन अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को सौंपने की बारी आई तो कैसे प्रांतीय प्रतिनिधियों ने प्रचंड बहुमत से उन्हें चुना लेकिन उस समय के तत्कालीन प्रमुख व्यक्ति ने उन्हें सारी योग्यताओं के बाद उसे पद से वंचित रखा, लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री होने के नाते उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई की खंड-खंड भारत को उन्होंने एक अखंड राष्ट्र के रूप में हम सबके सामने प्रस्तुत किया आज भी हम सबको उनके विचार ,उनके काम प्रेरित करते हैं कि हम संगठित रहें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे ,कैसे प्रशासनिक सुधारो को उन्होंने लागू करके वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया है इसलिए वे वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के जनक व संरक्षक हैं। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्र किसी को याद कर सकता है तो निश्चित रूप से सरदार पटेल के अतिरिक्त कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हो सकता है। कार्यकम का संचालन संजय कुमार कौशिक एवं श्रीमती मंजुला कौशिक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष कुमार कौशिक, मनोज कुमार सनाढ्य, कृष्ण कुमार कौशिक, श्रीमती माधुरी वर्मा, देवेंद कौशिक, उमेद कौशिक श्रीमती मंजुला कौशिक संजय कुमार कौशिक, केशव वर्मा, शशिकांत कौशिक, विनोद कुमार वर्मा चुन्नू,तामेश्वर सनाढ्य, योगेश कुमार कौशिक,कन्हैया कौशिक, श्रीमती अनामिका सनाढ्य, श्रीमती सत्या वर्मा, भुनेश्वर कौशिक, कृष्ण कुमार कौशिक टेलर,मोनिश कौशिक,विनोद कुमार कौशिक, तामेश कौशिक, गणेश कुमार कौशिक, नवनीत कुमार कौशिक, नवीन कुमार सनाढ्य, कुमारी गार्गी सनाढ्य, कु अंशु कौशिक नीली कौशिक, चंचल कौशिक, शिवम् कुमार कौशिक, ओम कौशिक, मयंक वर्मा, कमला कौशिक, दमयंती कौशिक समीक्षा वर्मा, मुक्ता कौशिक, सविता कौशिक ,अर्नव कौशिक, कुमारी ज्योत्स्ना वर्मा,श्रीमती त्रिवेणी कौशिक, सिमर कौशिक, आपूर्ति कौशिक, नीलू कौशिक, अक्षर कौशिक, स्मिता कौशिक सौरभ कुमार कौशिक सहित सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


