जहां गरीबों के मकान टूटे, अब उसी जमीन पर बनेगा ऑक्सीजोन!तिलक नगर में जमीन पर दीप जलाकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
बिलासपुर - तिलक नगर में उजड़े आशियानों का दर्द एक बार फिर सामने आया है। जिन परिवारों के मकान तोड़े गए थे, वे आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के मकान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिवारों का आरोप है कि मकान देने का आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया।शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं तिलक नगर पहुंचीं। जिस जमीन पर कभी उनके मकान हुआ करते थे, उसी जगह महिलाओं ने दीप जलाकर प्रार्थना की और अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, जानकारी के अनुसार तिलक नगर में जिन जगहों से गरीब परिवारों के मकान हटाए गए थे, वहां अब ऑक्सी जोन और चौड़ी सड़क यानी अरपा ब्यूटीफिकेशन रोड विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसी प्रस्ताव को लेकर प्रभावित परिवारों में नाराजगी है। उनका सवाल है कि जब उनके मकान तोड़ दिए गए, तो उन्हें अब तक नए मकान क्यों नहीं मिले? महिलाओं का कहना है कि विकास कार्यों से उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन जिन परिवारों के आशियाने उजड़े हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


