डिप्टी सीएम अरुण साव आज बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार, 17 नवंबर को बिलासपुर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक अलग-अलग आयोजनों में उनकी उपस्थिति रहेगी।जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 9:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे पीएम स्वनिधि महोत्सव में भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री बिलासपुर से ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम, कोरबा के लिए रवाना होंगे।उप मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


