दीपावली की रात पटाखे फोड़ने पर खूनी संघर्ष, दो समाज के लोगों में जमकर मारपीट
दीपावली की रात जश्न के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के हरसिंगार पारा का है, जहां गंधर्व समाज और यादव समाज के लोगों के बीच आतिशबाजी को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी एसके चौहान के मुताबिक, दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ और विवाद की वजह जानने के लिए टीम भेजी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दीपावली जैसे पर्व पर जहां खुशियां बांटी जानी चाहिए थीं, वहां पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद और मारपीट ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


