पोस्ट ऑफिस में लगा पेड़ अचानक गिरने से मचा हड़कंप, पेड़ के चपेट में आई कार के उड़े परखच्चे
May 11, 2026 राकेश मिश्रा कि रिपोर्ट बिलासपुर /जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के व्यस्त इलाके पोस्ट ऑफिस के सामने अचानक एक विशाल नीम का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने से पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वाहन मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस के सामने बृहस्पति बाजार लगने के कारण इस मार्ग पर दिनभर लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। घटना के समय भी सड़क पर काफी भीड़ मौजूद थी। गनीमत रही कि पेड़ किसी राहगीर या वाहन सवार के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक पेड़ गिरने से लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए, पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। प्रशासन की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए इलाके को खाली कराया और यातायात को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पेड़ को हटाने के लिए नगर निगम और राहत दल द्वारा कटिंग मशीनों की मदद से हटाने का काम किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई पुराने और जर्जर पेड़ अब भी सड़क किनारे खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों की जांच कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


