भाया होटल में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य विभाग मौन—कार्रवाई पर उठे सवाल”
बिलासपुर।एक तरफ आम जनता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ी रहने को मजबूर है, बुकिंग के बाद भी हफ्तेभर इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के हृदय स्थल नेहरू चौक के पास, जिला सहकारी बैंक के बगल में स्थित भाया होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का बेखौफ उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक सुनील असवानी द्वारा न सिर्फ व्यावसायिक उपयोग में घरेलू सिलेंडर खपा रहा हैं, बल्कि बड़ी मात्रा में इनका स्टॉक भी रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस होटल में रोजाना 2 से 3 घरेलू गैस सिलेंडर खपत हो रहे हैं—जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। हैरानी की बात यह है कि इतनी व्यस्त मुख्य सड़क पर खुलेआम हो रहे इस खेल से क्या वाकई खाद्य विभाग अनजान है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? बड़े सवाल खड़े: क्या खाद्य विभाग को इस अवैध उपयोग की जानकारी नहीं है? अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? आम जनता में आक्रोश: जहां एक ओर आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं होटलों में घरेलू गैस का दुरुपयोग सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी “सेटिंग” की भेंट चढ़ जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


