प्रधान जिला न्यायाधीश श्यामलाल नवरत्न ने ली बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों के निराकरण कराने को कहा
बालोद - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्यामलाल नवरत्न के द्वारा बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 को अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों के निराकरण कराने के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद भारती कुलदीप एवं बीमा कंपनियों के अधिवक्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


