बदमाशों की अब खैर नहीं...सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई 06 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 06 बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं— 1. कैलाश पटेल उर्फ नानू पिता ईश्वर पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास। 2. साजिद हुसैन पिता सब्बर हुसैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन। 3. अजय सोनी पिता अशोक सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, लिंगयाडीह, सरकंडा। 4. नितेश साहू उर्फ नंदू पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास। 5. अमर रजक पिता स्व. सावत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा। 6. अमर यादव पिता राजू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा। उक्त सभी बदमाशों को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। थाना सरकंडा पुलिस द्वारा आगे भी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dec 20, 2025 - 14:22
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बदमाशों की अब खैर नहीं...सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई 06 आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0