बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा!

वार्ड-52 की 20-25 महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा बिलासपुर। जून माह में हुई भारी बारिश से रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 52 में कई घरों में पानी भरने और मकानों को नुकसान पहुंचने के बावजूद प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में करीब 20 से 25 महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन से शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की। प्रभावितों के अनुसार, भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद पटवारी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर प्रतिवेदन भी संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है। मामले में तहसीलदार बिलासपुर आकाश गुप्ता ने प्रभावित महिलाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन का यह आश्वासन प्रभावित परिवारों को कब तक राहत में बदलता है।

Oct 28, 2026 - 17:28
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0